कुशीनगर: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के पार्टी छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस में भगदड़ मच गई है। खबर है कि आरपीएन सिंह के साथ पडरौना से कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह भी पार्टी का साथ छोड़ दिया है। कुशीनगर कांग्रेस के बड़े पदाधिकारी भी उनके साथ जाएंगे।
