Indian Republic News

एस ई सी एल कुसमुंडा क्षेत्र में तीन सौ मजदुरों ने एच एम एस युनियन छोड़कर एटक युनियन में शामिल हुए

0

- Advertisement -

एटक ने मज़दूरों को हक दिलवाने के लिए हमेशा क़ुर्बानी दी है-हरिद्वार सिंह

सूरजपुर/IRN.24… को कुसमुंडा क्षेत्र के वर्कर क्लब में एस के एम एस (एटक) के तत्वावधान में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य वक्ता एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं एस ई सी एल के केन्द्रीय महामंत्री कामरेड हरिद्वार सिंह थे,बिशिष्ट अतिथि कम्पनी के अध्यक्ष कामरेड अजय बिश्वकर्मा रहे, सम्मेलन की अध्यक्षता कामरेड बिरेन्द्र टंडन ने किया। सम्मेलन में विशेष रुप से कामरेड लिंगराज नायक कामरेड दिपक उपाध्याय कामरेड एल पी अघरिया कामरेड अरुण सिंह कामरेड विजय मुदलियार कामरेड एस के त्रिपाठी कामरेड बिनोद यादव कामरेड अजीत सिंह सहित सैकड़ों एटक के कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद थे। सम्मेलन में एच एम एस युनियन के तीन सौ कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय सचिव कामरेड राजबीर पनिका के नेतृत्व में गर्मजोशी के साथ गगनभेदी नारों के बीच एटक युनियन की सदस्यता ग्रहण किए।

एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,कोल इंडिया मानकीकरण कमेटी के सदस्य एवं एस ई सी एल के एटक युनियन के महामंत्री कामरेड हरिद्वार सिंह ने सम्बोधित करते हुवे कहा की कंपनी के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि किसी यूनियन के इतनी भारी संख्या में सदस्य छोड़कर किसी दूसरे यूनियन में ज्वाइन कर रहे हो यह अभूतपूर्व है। एटक का 104 बर्ष का मज़दूरों से रिश्ता है,एटक ने बलिदान दिया है। हम दिवार पर बलिदान नारा लिखकर मज़दूरों के आँखों में धूल झोंकने का काम नहीं करते हैं। एटक के प्रथम अध्यक्ष लाला लाजपत राय साइमन कमीशन का विरोध करते हुए शहीद हो गए थे।आज़ादी की लड़ाई एटक ने लड़ी है। कंपनसेशन क़ानून 1923 में ये एटक ने बनवाया यहाँ तक कि ट्रेड यूनियन बनाने का क़ानून भी एटक के संघर्षों की देन है। ठेका श्रमिकों के लिए किसी युनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष 40 दिन तक जेल में रहे तो ये उदाहरण सिर्फ एटक के कामरेड रमेंद्र कुमार ने पेश किया है जेल गए हैं। एटक राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड रमेंद्र कुमार एक बार सांसद एवं तीन बार बिधायक रहें हैं 23 सितम्बर 2024 को चार लेबर कोड के खिलाफ कौन 2 युनियन मैदान में लड रही मज़दूर सब जानता है। कामरेड हरिद्वार सिंह ने आगे कहा की एटक लडने के लिए जिन्दा है और जिन्दा रहने के लिए लडता है एटक में मज़दूरों को उन्होंने आश्वस्त किया कि तुम्हारे सम्मान की रक्षा करना हमारा काम है। बोनस की बैठक में भाग लेकर लौटे कामरेड हरिद्वार सिह ने कहा कि पिछली बार से अधिक बोनस कोयला मज़दूरों को मिला है। पहली बार ठेका मज़दूरों को 8.33% बोनस दिवाली के पूर्व मिलेगा यह सच में उनके घर दिवाली होगी। केन्द्रीय अध्यक्ष कामरेड अजय विश्वकर्मा ने कहा कि सभी साथी जो एटक में शामिल हुए हैं उनकी हर समस्या का समाधान हम करेंगे। हम सब एक हैं मिलकर लड़ेंगे।कामरेड राजबीर पनिका जिनके नेतृत्व में तीन सौ मज़दूरों का एटक में प्रवेश हुआ ने ज़ोरदार ढंग से अपनी बात को रखा और कहा आगामी वर्ष कुसमुंडा क्षेत्र में एटक के मौजुदा सदस्य संख्या में पांच सौ सदस्यों की संख्या बढ़ेगी हम महामंत्री कामरेड हरिद्वार सिंह के संघर्ष को बचपन से देखते आये हैं। उन्ही से प्रभावित होकर एटक में आये हैं। सम्मेलन को कामरेड बी धर्माराव,कामरेड दिपक उपाध्याय,कामरेड लिगराज नायक,कामरेड एल पी अघरिया,कामरेड एस के त्रिपाठी,कामरेड बिनोद यादव कामरेड अरुण सिंह,कामरेड बिजय मुदलियार आदि ने भी संबोधित किया। कामरेड अजीत सिंह ने स्वागत भाषण दिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष कामरेड विरेंद्र कुमार टंडन ने घोषणा किया कि आज के बाद कामरेड राजबीर पनिका मेरी जगह क्षेत्रीय अध्यक्ष होंगे। तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वीकार किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.