महेश कुमार(IRN.24…)
दातिमा मोड़/बतरा(IRN.24..) सूरजपुर जिला कलेक्टर एस जयवर्धन के आदेशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी भारती वर्मा के निर्देशानुसार, सहायक संचालक रवींद्र सिंहदेव के मार्गदर्शन, तथा प्राचार्य गोवर्धन सिंह के नेतृत्व में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बतरा में समग्र शिक्षा की ओर से बालिका आत्मरक्षा हेतु रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा कार्यक्रम के तहत 30 दिवसीय प्रशिक्षण का सफल संचालन किया जा रहा है।संस्था प्रमुख गोवर्धन सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम विद्यालय की प्रधान पाठिका अंजना जायसवाल के देखरेख में प्रतिदिन संचालित हो रही है। इसके लिए प्रशिक्षक हेमंत कुमार प्रतिदिन विद्यालय की छात्राओं को प्रशिक्षित कर रहे हैं।
प्राचार्य गोवर्धन सिंह ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण…….
अपने नाम के अनुरूप यह योजना सूरजपुर जिले की छात्राओं को साहसी और सशक्त बना रही है, इस योजना के अंतर्गत जूडो ,कराटे ,ताइक्वांडो ,किक , बॉक्सिंग, मार्शल आर्ट इत्यादि विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।विपरीत परिस्थिति में अपनी आत्म रक्षा कैसे की जाए, ये गुर बालिकाओं ने सीखे। इस प्रशिक्षण से बालिकाओं में आत्म बल एवं सुरक्षा की भावना विकसित होगी।सभी बालिकाओं ने पूरी लगन से प्रशिक्षण में भाग लिया। इससे बालिकाएं निडर बनकर एक सभ्य समाज का निर्माण करेगी और समाज में जो भय और डर का माहौल है, उसे दूर होने में मदद मिलेगी।प्रशिक्षण के दौरान प्राचार्य सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं।