महिला को झांसा देकर ले जाकर छेड़ छाड़ का केस दर्ज
बैैतूूल: दिनांक 26/01/2021 को थाना रानीपुर के आम्ढाना की महिला को उसके पति की मनसिक हालत ठीक करने का झांसा देकर जंगल मे पूजा पाठ करने के बहाने ले जा कर उसके साथ छेड़ छाड़ करने की सूचना पर आरोपी प्रहलाद पेठे निवासी आम्ढाना के विरुध्द धारा 354 ipc के तहत अपराध पन्जीबध किया गय था जिसे महिला सम्मन अभियान के तहत गम्भीरता से लेकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद जी श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल श्रीमति श्रध्दा जोशी एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री अभय राम चौधरी जी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी श्री रमेश पिप्लौदिया के निर्देशन में आज दिनांक 29 जनवरी को आरोपी प्रहलाद पेठे निवासी आम्ढाना को 03 दिन की भीतर गिरफ्तार न्यायालय पेश किया गया I